राणा सांगा मंडल के अध्यक्ष जाट ने परिवारिक कारणों से दिया इस्तीफा

राणा सांगा मंडल के अध्यक्ष जाट ने परिवारिक कारणों से दिया इस्तीफा
X

भीलवाड़ा। सीवरमल जाट ने पारिवारिक परिस्थितियों के चलते कांग्रेस राणा सांगा मंडल के अध्यक्ष पद से त्याग पत्र दे दिया है। उन्होंने अपने त्याग पत्र में कहा कि उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपने के लिए उन्होंने हृदय से आभार व्यक्त किया, लेकिन पारिवारिक कारणों से वे पार्टी के कार्य नहीं कर पा रहे हैं।

त्याग पत्र गोविन्द सिंह डोटासरा, अध्यक्ष राज प्रदेश कमेटी जयपुर को प्रस्तुत किया गया। प्रतिलिपि जिला अध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी, विधानसभा प्रभारी कैलाश जालीवाल, विधानसभा प्रत्याक्षी ओमप्रकाश नाराणीवाल और कांग्रेस कार्यालय जयपुर को भी भेजी गई है।

Next Story