रंगरेज बने रजा यूनिटी फाउंडेशन के भीलवाड़ा जिला प्रभारी

भीलवाड़ा में सामाजिक सरोकारों से जुड़ी गतिविधियों को मजबूती देने की दिशा में एक अहम निर्णय लेते हुए रजा यूनिटी फाउंडेशन ने नई जिम्मेदारी सौंपी है। फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शादाब आलम रिजवी ने ऐजाज मोहम्मद रंगरेज को भीलवाड़ा जिले का जिला प्रभारी नियुक्त किया है।
नियुक्ति की घोषणा के साथ ही संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने रंगरेज को बधाई दी। बताया गया कि संगठन विस्तार, सामाजिक कार्यक्रमों के संचालन और जनसेवा से जुड़े अभियानों को प्रभावी बनाने की जिम्मेदारी अब उनके कंधों पर होगी। रंगरेज ने भरोसा दिलाया कि वे संगठन की नीतियों के अनुरूप कार्य करते हुए जिले में युवाओं और समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ने का प्रयास करेंगे।
रजा यूनिटी फाउंडेशन सामाजिक, शैक्षणिक और मानवीय गतिविधियों के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास करता रहा है। नई नियुक्ति से जिले में संगठन की सक्रियता और बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।
