रणवीर बने वरिष्ठ अध्यापक

By - मदन लाल वैष्णव |24 Feb 2026 1:54 PM IST
भीलवाड़ा। देवरिया निवासी रणवीर सिंह राठौड़ का आरपीएससी की द्वितीय श्रेणी अध्यापक भर्ती परीक्षा 2024 (संस्कृत शिक्षा विभाग) में वरिष्ठ अध्यापक पद पर चयन हुआ है। पूरे राजस्थान में संस्कृत की 66 सीटों में उन्होंने सफलता हासिल की। राठौड़ ने बिना कोचिंग स्वाध्याय से तैयारी की और सफलता का श्रेय माता-पिता व बड़े भाई हेमराज सिंह राठौड़ को दिया। इससे पहले रीट 2021 व 2022 तथा अन्य भर्तियों में प्रोविजनल चयन के बावजूद अंतिम सूची में स्थान नहीं मिला। सातवीं कोशिश में मिली सफलता से गांव में खुशी है। सामान्य शिक्षा विभाग की प्रोविजनल सूची में भी उनका चयन हुआ है।
Tags
Next Story
