गीतामिय काव्यकुम्भ पुस्तक का विमोचन

भीलवाड़ा । लेखिका श्रीमती ऋतु चतुर्वेदी द्वारा रचित साहित्यिक कृति, ’’गीतामिय काव्यकुम्भ’’, का विमोचन समारोह आगामी 30 अप्रैल 2025 (बुधवार) को आयोजित किया जाएगा। यह साहित्यिक उत्सव शाम 5.30 से 7.30 बजे तक, वरिष्ठ नागरिक भवन, रोडवेज बेस स्टैंड के सामने, भीलवाड़ा में संपन्न होगा।

आनन्द चतुर्वेदी ने बताया कि इस गरिमामय अवसर पर पंचमुखी दरबार के महंत, श्रद्धेय श्री लक्ष्मण दास जी महाराज मुख्य अतिथि के रूप में अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे। समारोह में भीलवाड़ा के काव्य जगत और विभिन्न साहित्यिक संगठनों के पदाधिकारी भी सम्मिलित होंगे, जो इस साहित्यिक पहल को अपना समर्थन और प्रोत्साहन प्रदान करेंगे।

’’गीतामिय काव्यकुम्भ’’ एक अद्वितीय काव्य संग्रह है, जिसमें उन्होंने श्रीमद्भगवतगीता के गूढ़ आध्यात्मिक संदेशों को अत्यंत सरल, सहज और प्रभावशाली काव्यात्मक रूप में प्रस्तुत किया है। यह कृति न केवल साहित्य अनुरागियों के लिए पठनीय है, बल्कि विद्यार्थियों और आध्यात्मिक जिज्ञासुओं के लिए भी एक अमूल्य स्रोत सिद्ध होगी।

हम समस्त साहित्य प्रेमियों, आध्यात्मिक साधकों और प्रबुद्ध नागरिकों से विनम्र अनुरोध करते हैं कि वे इस ऐतिहासिक अवसर पर अपने परिवार सहित पधारकर कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाएं और लेखिका के इस रचनात्मक प्रयास को अपना स्नेह और सम्मान प्रदान करें।

यह पुस्तक साहित्य के प्रति प्रेम रखने वालों के लिए एक उत्कृष्ट काव्य संग्रह है, जो श्रीमद्भगवतगीता के आध्यात्मिक और दार्शनिक सार को काव्यात्मक अभिव्यक्ति प्रदान करती है। ऋतु चतुर्वेदी की रचनात्मक प्रतिभा और साहित्यिक कुशलता का यह नवीन आयाम निश्चित रूप से सभी पाठकों के लिए प्रेरणादायक सिद्ध होगा। “गीतामिय काव्यकुम्भ” श्रीमद्भगवतगीता के गूढ़ रहस्यों और आध्यात्मिक संदेशों को काव्यात्मक रूप में प्रस्तुत करती है, जो पाठकों को भक्ति और ज्ञान के एक नवीन अनुभव से जोड़ेगी।

Tags

Next Story