सड़क एवं सफाई समस्याओं पर नगर न‍िगम से शीघ्र कार्रवाई की मांग

सड़क एवं सफाई समस्याओं पर नगर न‍िगम से शीघ्र कार्रवाई की मांग
X

भीलवाड़ा। शहर के द्वारि‍का कॉलोनी, जवाहर नगर, वार्ड 16 में नागरिकों द्वारा लगातार सड़क और सफाई से जुड़ी समस्याओं को लेकर शिकायतें की जा रही हैं। राजस्थान संपर्क पोर्टल पर क्रमांक 032305214889976 एवं 032305214890052 के तहत परिवाद दर्ज कर राहत की मांग की गई है।

स्थानीय नागरिकों ने जानकारी दी कि नगर परिषद कर्मचारी वार्ड 70 व 12 में सफाई कार्य के लिए तैनात हैं, लेकिन द्वारि‍का कोॅलोनी रोड, गंदी कॉलोनी रोड एवं सीसी रोड की हालत जर्जर बनी हुई है। द्वारि‍का कॉलोनी में मेन रोड के कार्य हेतु अनुकंपा के पास रोड पास कराने की मांग भी की गई है।

द्वारि‍का कॉलोनी निवासी गोपाल टेलर, मुबारिक हुसैन, देवकीनंदन विश्नोई, दिनेश कुमार लुहार, मिठूलाल टेलर सहित अन्य लोगों ने नगर परिषद आयुक्त एवं नगर विकास न्यास (यूआईटी), भीलवाड़ा से अपील की है कि उक्त क्षेत्रों में शीघ्र कार्यवाही की जाए।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार लिखित में प्रार्थना पत्र देने और शिकायत दर्ज कराने के बावजूद सीसी रोड और मुख्य द्वार की मरम्मत का कार्य अब तक प्रारंभ नहीं हुआ है। नागरिकों ने प्रशासन से पुनः निवेदन किया है कि समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए जल्द समाधान सुनिश्चित किया जाए।

Next Story