फाग उत्सव के साथ लिया तिलक होली मनाने का संकल्प

भीलवाड़ा । अभ्युदय सोशल ग्रुप द्वारा प्रेम, उल्लास और अपनत्व की भावना के साथ फागोत्सव हर्षोल्लासपूर्वक मनाया । कार्यक्रम की संयोजिका यशवंत सुतारिया ने सभी का स्वागत करते हुए फाग उत्सव का शुभारंभ किया, जबकि शोभना सिरोहिया ने आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर बहनों ने तिलक होली खेलने का संकल्प लिया। अनीता हिरण द्वारा प्रेक्षाध्यान के प्रयोग करवाए गए। साथ ही आध्यात्मिक प्रतियोगिता, गेम एवं अन्य मनोरंजक खेल आयोजित किए गए, जिनमें प्रथम शोभना सिरोहिया द्वितीय यशवंत सूत्ररिया एवं तृतीय मंजू लता नाहर व मीना खाब्या विजेताओं को पुरस्कृत किया गया ।
सभी बहनों ने फाल्गुन के मधुर गीतों के साथ उत्सव का आनंद लिया और जीवन में आध्यात्मिक रंगों के रंगोत्सव के माध्यम से अंतर्मुखी बनने का प्रयास किया। कार्यक्रम नई ऊर्जा और उत्साह के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस अवसर पर विजया सुराणा, स्नेहलता झाबक, संतोष बडोला, मैना बुरड़, ललिता रांका, कनकलता गोखरू, ममता चीपड़, किरण ओस्तवाल, जयश्री बोहरा, सीमा हीरण, वनीता हीरण, मीना खाब्या, चंदा खाब्या, निर्मला लोढ़ा, ललिता संचेती, कविता रांका, ज्योति जैन, पुष्पा कावड़िया, अनीता हिंगड़, मंजू झाबक, मंजू नाहर, अंजलि चोरड़िया, कुसुमलता आच्छा सहित अन्य सदस्याएं उपस्थित रहीं।
