रितु अध्यक्ष,अंजली मंत्री मनोनीत
भीलवाड़ा |अग्रवाल समाज संपत्ति ट्रस्ट, भीलवाड़ा से संबंध अग्रवाल महिला मंडल भीलवाड़ा की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा ट्रस्ट महामंत्री मुकेश अग्रवाल द्वारा की गई। मीडिया प्रभारी अर्पित अग्रवाल ने बताया कि ट्रस्ट कार्यकारिणी की बैठक में किए गए निर्णय अनुसार अध्यक्ष पवन खेमका द्वारा अग्रवाल महिला मंडल, भीलवाड़ा के अध्यक्ष पद पर रितु नागौरी, अंजली हिम्मतरामका को मंत्री पद पर मनोनीत किया गया।
इसी के साथ वंदना अग्रवाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, गुणमाला अग्रवाल, डॉ नीतू जालान को उपाध्यक्ष, पायल अग्रवाल को सहमंत्री, सिल्की केडिया, अमिता लोहिया को कोषाध्यक्ष का दायित्व दिया गया।
अध्यक्ष रितु नागौरी ने कहा कि सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों के कुशल नेतृत्व, समर्पण और संगठनात्मक क्षमता से निश्चित ही संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा जनहित के कार्यों को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी।
मंत्री अंजली हिम्मतरामका ने कहा कि आशा है सभी सदस्याएं अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, पारदर्शिता और जनसेवा की भावना के साथ करेगी एवं संगठन को नई ऊँचाइयों तक पहुंचाने की भावना से कार्य करेगी।
उन्होंने यह भी बताया कि शीघ्र ही महिला मंडल की सभी सदस्याओं की बैठक कर कार्यकारणी का विस्तार किया जाएगा एवं अधिक से अधिक महिलाओं को संगठन से जोड़ने का कार्य किया जाएगा।


