निंबाहेड़ा, खुमाणपुरा और गोरखिया में निकाला गया पथ संचलन

**करेड़ा।** राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) इस वर्ष अपनी 100वीं वर्षगांठ मना रहा है। संघ ने देशभर में अपने विचारों को हर घर तक पहुंचाने के उद्देश्य से वर्ष भर चलने वाली कार्य विस्तार योजना के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने की रूपरेखा बनाई है।
इस शताब्दी वर्ष के प्रथम चरण के तहत करेड़ा खंड में 150 स्वयंसेवकों ने निंबाहेड़ा जाटान, गोरखिया और खुमाणपुरा में पथ संचलन निकाला। खंड संघ चालक भैरू दास वैष्णव ने बताया कि संचलन के दौरान ग्रामवासियों ने अभूतपूर्व उत्साह के साथ मार्गों पर देशभक्ति के नारों के साथ पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
निंबाहेड़ा में संचलन की समाप्ति पर एक सार्वजनिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। जिला प्रचारक प्रेम सिंह ने कार्यक्रम में बताया कि सन 1925 में स्थापित संघ ने भारत को एक सशक्त, आत्मनिर्भर और सांस्कृतिक रूप से जागृत राष्ट्र बनाने का मार्ग प्रशस्त किया है। संघ ने राष्ट्रीय चरित्र निर्माण, अनुशासन, सेवा, राष्ट्रभक्ति और त्याग की भावना को विकसित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है और आज यह विश्व का सबसे बड़ा संगठन बन चुका है।
प्रेम सिंह ने राष्ट्रीय पुनर्जागरण की इस पावन बेला में सभी देशवासियों से अधिक सक्रिय होकर देश के लिए अमूल्य समय देने और समाज परिवर्तन के इस वैचारिक आंदोलन में प्रत्यक्ष रूप से जुड़ने का आव्हान किया।
