रोग मुक्तेश्वर महादेव का किया सहस्त्र धारा अभिषेक एवं भंडारा

रोग मुक्तेश्वर महादेव का किया सहस्त्र धारा अभिषेक एवं भंडारा
X

पुर मैसावन मास में शिव भगवान को रिझाने के लिए शिव भक्त उत्साहित दिख रहे हैं ।शहर के उपनगर पुर के चिकित्सा प्रांगण में श्री रोग मुक्तेश्वर महादेव पर आज पूर्ण रुद्राभिषेक व सहस्त्रधारा अभिषेक का आयोजन किया गया।पंडित ‌‌मनोज पारिक ने बताया कि रक्षाबंधन पुर्णिमा पर शनिवारकोपंडितभारतपारिक ,माणक बोरदिया ,योगेश त्रिवेदी ,कुलदीप पारिक के सानिध्य में ग्यारह अध्याय का नमक चमक का पाठ, पूर्ण रुद्राभिषेक, भजन कीर्तन, शिव तांडव, शिव महिमन व समस्त देव मंडल पूजन किया। सुबह 11 बजे से सहस्त्रधारा अभिषेक व रुद्राभिषेक का कार्यक्रम शुरू हुआ जो शाम 6 बजे तक चला।अंत में प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया विशाल अन्नपूर्णा भंडारा प्रसाद* का हुआ आयोजन।शिवभक्तों ने अपने सामर्थ्य व श्रद्धा के अनुसार आर्थिक रूप से धनराशि या भोजन निर्माण हेतु किसी सामग्री के रूप में घी, तेल, शक्कर आदि सहयोग किया।

Tags

Next Story