भीलवाड़ा में आरपीएससी सेकंड ग्रेड अध्यापक भर्ती परीक्षा : पहले दिन शांतिपूर्ण सम्पन्न, करीब 72प्रतिशत रही उपस्थिति

भीलवाड़ा हलचल । राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा आयोजित सेकंड ग्रेड अध्यापक भर्ती परीक्षा के पहले दिन रविवार को जिले में शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा सम्पन्न हुई। पहली पारी प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक आयोजित सामान्य ज्ञान की परीक्षा में कुल ८२६७ पंजीकृत अभ्यर्थियों में से5972 अभ्यर्थी उपस्थित हुए जबकि 2295 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस प्रकार पहली पारी में 72.24 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई।
इसी प्रकार दूसरी पारी में आयोजित सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा में 8267 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 5947 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 2320 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस प्रकार दूसरी पारी में भी लगभग71.94 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई। रविवार को परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था की सूचना नहीं मिली तथा सभी परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित रहीं।
