ठाकुर जी के संग ग्रामीण महिलाओं ने खेली होली

ठाकुर जी के संग ग्रामीण महिलाओं ने खेली होली
X

आकोला( रमेश चंद्र डाड)भारत विकास परिषद शाखा भोजरास द्वारा शाखा महिला संयोजिका कल्पना मालपानी के सानिध्य में अजमेरा भवन में फाग उत्सव का आयोजन राधा कृष्ण के चित्रपट पर फूलों व गुलाल का तिलक लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शाखा महिला संयोजिका द्वारा सभी महिलाओं को फाग उत्सव का महत्व बताया। महिलाओं द्वारा सामूहिक रूप से कृष्ण भजनों की प्रस्तुति दी गई। साथ ही महिलाओं द्वारा सामूहिक रूप से कृष्ण भजनों पर सुन्दर नृत्य किया। परिषद महिलाओं के साथ-साथ ग्रामीण महिलाओं का भी समावेश रहा। इस अवसर पर टीना मालपानी, कैलाश देवी टेलर, रेखा अजमेरा, कृष्णा अजमेरा, ज्योति टेलर, आशा टेलर, मधु गहलोत, अनीता गहलोत, भावना अजमेरा, राधा मालपानी, राजी गोस्वामी, नर्मदा सेन, माया गोस्वामी, सायरी भाबी, माया कुम्हार, घणी कुम्हार, निकिता शर्मा, शयाना गोस्वामी, सायरी गोस्वामी, अंजू अजमेरा आदि मात्र शक्तियों उपस्थित थी। ग्रामीण क्षेत्र में सरसों की कटाई में व्यस्त होने के बावजूद भी महिलाओं ने फाग उत्सव में सहभागिता निभाई इसके लिए शाखा महिला सयोजिका द्वारा सभी महिलाओं का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। अंत में महिलाओं को अल्पाहार देने के साथ कार्यक्रम का समापन किया ।

Next Story