साँवरिया गेसेस भीलवाड़ा को उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित किया गया

साँवरिया गेसेस भीलवाड़ा को उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित किया गया
X

भीलवाड़ा साँवरिया गेसेस भीलवाड़ा को अल्ट्राटेक ग्रुप द्वारा हाल ही में एक्सीलेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार कंपनी को गेसेस मैन्यफैक्चरिंग एवं सर्विस में उनकी अद्वितीय उपलब्धियों और समर्पण को मान्यता देता है।

अल्ट्राटेक ग्रुप द्वारा आयोजित एक विशेष समारोह में यह पुरस्कार अल्ट्राटेक परिसर राजस्थान मे प्रदान किया गया। अल्ट्राटेक ग्रुप के वाइस प्रेसीडेंट मुकेश अग्रवाल ने पुरस्कार प्रदान करते हुए साँवरिया गेसेस की कड़ी मेहनत और प्रतिबद्धता की सराहना की | इस से पूर्व भी साँवरिया गेसेस द्वारा कोरोना महामारी मैं भी उत्कृष्ट सेवा प्रदान करी जिसकी पूर्व कलेक्टर नकाते ने भी सरहना की थी|

साँवरिया गेसेस के जनरल मैनेजर धर्मेन्द्र आचार्य ने यह पुरस्कार प्राप्त करते हुए कहा की साँवरिया गेसेस परिवार के लिए बहुत मायने रखता है। मैं अपने सभी सहयोगियों और समर्थकों का आभारी हूं।"

इस सम्मान के साथ, साँवरिया गेसेस ने अपने क्षेत्र में और अधिक योगदान करने की प्रेरणा पाई है।

Next Story