श्याम भक्ति में डूबा सहाड़ा क्षेत्र, बाडीया ठाकुर जी का चीड़ खेड़ा में पावणा, गूंजे जयकार

भीलवाड़ा| भीलवाड़ा जिले के सहाड़ा विधानसभा क्षेत्र में श्याम भक्ति का जबरदस्त रंग देखने को मिला, जहां बाडीया ठाकुर जी श्याम की लीला ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। ठाकुर जी की महिमा और आस्था का ऐसा संगम देखने को मिला कि पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूब गया।
जानकारी के अनुसार आज बाडीया ठाकुर जी को बाडीया गांव से बड़े ही धूमधाम, भजन-कीर्तन और ढोल-नगाड़ों के साथ चीड़ खेड़ा लाया गया। यहां श्रद्धालु रोशन जाट के निवास पर ठाकुर जी को पावणा (विशेष अतिथि) के रूप में विराजमान कराया गया। ठाकुर जी के आगमन पर श्रद्धालुओं ने फूल-मालाओं से स्वागत कर जोरदार जयकारों डीजे के साथ नाचते धूम मचाते हुए। वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
गांव में ठाकुर जी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाओं और युवाओं ने भजन-कीर्तन कर माहौल को पूरी तरह श्याममय बना दिया। ग्रामीणों का कहना है कि ठाकुर जी का गांव में आगमन सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है और इससे गांव में सुख-समृद्धि का वास होता है।
इस भव्य धार्मिक आयोजन में आसपास के कई गांवों से भी श्रद्धालु पहुंचे, जिससे आयोजन श्रद्धा और आस्था का विराट रूप लेता नजर आया। पूरे आयोजन के दौरान भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिला और देर रात तक भजन-कीर्तन का दौर चलता रहा।
