संचेती को समाज गौरव अवार्ड, जैन तीर्थ पेढ़ी किला मांडलगढ़ का संरक्षक बनाया

आकोला (रमेश चन्द डाड) मांडलगढ़ ऐतिहासिक दुर्ग मांडलगढ़ पर स्थित जैन मंदिरों में वार्षिक ध्वजारोहण मुंबई निवासी श्रेणिक भाई जैन की अध्यक्षता एवं समाजरत्न वरिष्ठ पत्रकार दिनेश संचेती 'दिनकर' बीगोद एवं सोहनलाल सुराणा ठाणे के मुख्य आतिथ्य में समारोहपूर्वक संपन्न हुआ । इस अवसर पर विधायक गोपाललाल खंडेलवाल ने यहां के विकास कार्यों में शतत् भागीदारी का आव्हान किया। उपखंड अधिकारी मनमोहन शर्मा ने 5 करोड़ के बजट बाबत जानकारी दी। किला पेढ़ी के अध्यक्ष सरदार सिंह मेहता, उपाध्यक्ष तेजसिंह बूलियां, महामंत्री राजेंद्र कुमार मारू, मंत्री दिलीप मेहता कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार चौधरी ने बताया कि समारोह में क्षेत्र के मूर्धन्य समाजसेवी दिनेश संचेती 'दिनकर' को "समाज गौरव" अवार्ड प्रदान करते हुए जैन तीर्थ पेढ़ी किला मांडलगढ़ का संरक्षक घोषित किया गया। घोषणा के साथ ही हर्ष- हर्ष, जय -जय के जयनाद हुए। तत्पश्चात यहां विशाल गौशाला, पक्षी विहार व भवन आदि के निर्माण के प्रस्ताव लिए गए। इस अवसर पर संचेती ने अपने सारगर्भित उद्बोधन में तीर्थ ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की एवं सभी पदाधिकारियों की शानदार सेवाओं का परिषदा की ओर से शाॅल, माला व मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर अभिनंदन किया। संचेती ने कहा कि वार्षिक ध्वजारोहण के दौरान विशाल पैमाने पर स्वामी वात्सल्य व गौतम प्रसादी अनवरत जारी रहेगी। व्यक्तिगत रूप से कोई भी इसका लाभ लेना चाहे उसे प्राथमिकता दी जाएगी, इस वर्ष स्वामी वात्सल्य का लाभ स्वर्गीय सज्जन सिंह चौधरी परिवार ने लिया आगामी वर्ष हेतु सेठ सोहनलाल सुराणा द्वारा स्वामी वात्सल्य का आयोजन होगा। महामंत्री राजेंद्र कुमार मारू के संयोजन संचालन में हुए समारोह में अध्यक्ष सरदार सिंह मेहता ने आभार भाषण दिया। महावीर जैन मंदिर पर आगामी 2 वर्षों के लिए बोली विनोद कुमार मेहता ने छुड़ाई।
समारोह में सोहनलाल सुराणा, श्राविकारत्न मेवाड़ मणि मधु संचेती, रानी राणा नीमच, विनोद आंचलियां, पालिका अध्यक्ष संजय डांगी ,वीरेंद्र सिंह चौधरी, अनीता सुराणा, शकुंतला बोहरा ने भी विचार रखे। समारोह में उपस्थित अनेकों महानुभावों ने किले पर नियमित आते रहने एवं इसके समुचित विकास में सहभागी बनने का संकल्प लिया।
