भाव‍िप शाखा भोजरास का संस्कार प्रकल्प कार्यक्रम, बालिका आत्मरक्षा और कुटुंब प्रबोधन पर व्याख्यान

भाव‍िप शाखा भोजरास का संस्कार प्रकल्प कार्यक्रम, बालिका आत्मरक्षा और कुटुंब प्रबोधन पर व्याख्यान
X

आकोला (रमेश चंद डाड)। भारत विकास परिषद शाखा भोजरास द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में संस्कार प्रकल्प अंतर्गत कुटुंब प्रबोधन और बालिका आत्मरक्षा के व्याख्यान सहित सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता के पी सिंह राठौड़, अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने की।

विशिष्ट अतिथि और प्रमुख वक्ता के रूप में परिषद के पूर्व प्रांतीय संयोजक किशोर राजपाल और शिक्षाविद् जगदीश प्रसाद कुम्हार उपस्थित रहे। समारोह में सर्वप्रथम कॉलेज प्रोफेसर भूगोल की चयन परीक्षा में राजस्थान में प्रथम स्थान प्राप्त कर असिस्टेंट प्रोफेसर भूगोल पद पर चयनित परिषद सदस्य नरेंद्र चौधरी का सम्मान किया गया। चौधरी ने बच्चों को लक्ष्य प्राप्ति के लिए सतत मेहनत करने की सलाह दी।

मुख्य वक्ता किशोर राजपाल ने बालिकाओं को आत्मरक्षा और मर्यादित आचरण पर मार्गदर्शन दिया, जबकि जगदीश प्रसाद कुम्हार ने कुटुंब प्रबोधन में एकल और सामूहिक परिवार के अंतर तथा उनकी विशेषताओं पर व्याख्यान प्रस्तुत किया। अध्यक्षीय उद्बोधन में के पी सिंह राठौड़ ने इस प्रकार के कार्यक्रमों के लिए परिषद का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर समाजसेवी मीनाक्षी भाटिया सहित शाखा अध्यक्ष भंवरलाल टेलर, वरिष्ठ सदस्य अशोक अजमेरा, सचिव अमर सिंह राठौड़, कोषाध्यक्ष विष्णु शर्मा, संपर्क प्रमुख अशोक मानावत और अन्य परिषद सदस्य उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य सुरेश कुमावत ने अतिथियों का स्वागत और आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन चिरंजीव वैष्णव ने किया और राष्ट्रगान के साथ समापन हुआ।

Tags

Next Story