​सांवरिया सेठ मंदिर ट्रस्ट नौगांवा: नई कार्यकारिणी के चुनाव 22 मार्च को, शास्त्री नगर में जुटेगी साधारण सभा



​भीलवाड़ा । नौगांवा स्थित श्री सांवरिया सेठ मंदिर ट्रस्ट की नई प्रबंधकारिणी समिति के गठन की कवायद शुरू हो गई है। ट्रस्ट के संविधान के अनुसार वर्तमान कार्यकारिणी का एक वर्ष का कार्यकाल 31 मार्च 2026 को पूर्ण होने जा रहा है। आगामी तीन वर्षों (2026-2029) के लिए अध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष पद के चुनाव के लिए 22 मार्च को साधारण सभा की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है। ट्रस्ट के महामंत्री कैलाश चंद्र डाड के अनुसार, गत 22 फरवरी को प्रबंधकारिणी की बैठक में लिए गए निर्णयानुसार चुनाव प्रक्रिया 22 मार्च (रविवार) को सायं 5.00 बजे भारत विकास भवन, शास्त्री नगर में आयोजित की जाएगी। चुनाव संपन्न कराने के लिए संरक्षक द्वारा डॉ. शंकरलाल माली को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है।

​लेखा-जोखा और आगामी योजनाएं सत्र की अंतिम बैठक होने के कारण चुनाव से पूर्व महामंत्री वर्षभर के कार्यों का विवरण प्रस्तुत करेंगे, वहीं कोषाध्यक्ष द्वारा आय-व्यय का लेखा-जोखा रखा जाएगा। इसके पश्चात नवनिर्वाचित पदाधिकारियों द्वारा शेष सदस्यों का मनोनयन किया जाएगा।

Next Story