हरियालो राजस्थान के तहत् केवीके पर हुआ पौधारोपण

X
By - vijay |27 July 2025 2:44 PM IST
भीलवाड़ा |कृषि विज्ञान केन्द्र भीलवाड़ा पर हरियालो राजस्थान के तहत् पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. सी. एम. यादव ने बताया कि केन्द्र पर हरियालो राजस्थान के तहत् जामुन, अंजीर, सहजन, शीशम, पपीता एवं आँवला के 900 पौधों का पौधारोपण किया गया। डॉ. यादव ने बताया कि हरियालो राजस्थान सम्पूर्ण प्रदेश हरा-भरा बनाने का महा अभियान है जिसके अन्तर्गत लगभग 50 करोड़ पौधे लगाये जायेंगे। पर्यावरण सन्तुलन के लिए पौधारोपण आज की प्रमुख आवश्यकता है। अतः प्रत्येक व्यक्ति को जीवन में कम से कम पाँच पौधे अवश्य लगाने चाहिए। पौधारोपण कार्यक्रम में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पालड़ी के व्याख्याता शिव कुमार वैष्णव, तकनीकी सहायक अनिता यादव, संजय बिश्नोई, तेजाराम मीणा, पूरण लाल, राजेन्द्र सोनी आदि ने भी पौधे लगाये।
Next Story
