नौगांवा गौशाला में जुटेगा सर्वसमाज: 501 कलशों के साथ होगा महोत्सव' का श्रीगणेश

भीलवाड़ा | शहर से 17 किलोमीटर दूर नौगांवा स्थित श्री सांवरिया सेठ मंदिर परिसर में भक्ति, सेवा और सामाजिक समरसता का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। आगामी 27 मार्च से जोधपुर के सुप्रसिद्ध गोवत्स श्री राधाकृष्ण जी महाराज के श्रीमुख से 'भागवत समरसता महोत्सव' का आगाज होने जा रहा है। परम पूज्य माधव गो विज्ञान अनुसंधान संस्थान एवं श्री सांवरिया सेठ मंदिर ट्रस्ट, नौगांवा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने हेतु शास्त्री नगर स्थित भारत विकास भवन में संस्थान के संरक्षक डीपी अग्रवाल की अध्यक्षता में विशेष बैठक आयोजित की गई।

समरसता का संदेश: चार ग्रामीण क्षेत्रों और दो शहरों में निकलेगी प्रभातफेरी

मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष गोविंद प्रसाद सोडाणी ने बताया कि इस महोत्सव का मुख्य ध्येय समाज में समरसता का भाव जागृत करना है। इसके तहत चार ग्रामीण इलाकों और दो शहरों में भव्य प्रभात फेरियां निकाली जाएंगी। महोत्सव के दौरान विभिन्न समाज, बिरादरी और संप्रदायों के प्रमुख जनों द्वारा समय-समय पर पूजा-अर्चना संपन्न कराई जाएगी, जिससे सर्वसमाज की सहभागिता सुनिश्चित हो सके।

501 कलशों के साथ मंगल प्रवेश

आयोजन के शुभारंभ पर नौगांवा के चारभुजा मंदिर से कथा स्थल तक भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसमें 501 महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में मंगल कलश धारण कर शामिल होंगी। विशेष बात यह है कि यह कथा पहली बार ग्रामीण आंचल में किसी गौशाला परिसर में आयोजित की जा रही है, जो गौ-सेवा और अध्यात्म को एक सूत्र में पिरोएगी।

31 समितियों ने संभाला मोर्चा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक सुरेश भाई ने बैठक में आह्वान किया कि इस महोत्सव को पूर्ण अनुशासन और सद्भावना के साथ यादगार बनाना है। कार्यक्रम समय की पालना संपूर्ण जानकारी सर्वोत्तम तौर तरीक़े मन आनंदित तो वातावर्ण अनूदित तो तनावमुक्त रहे हैं एसीएस सामाजिक समरसता भागवत होनी चाहिए व्यवस्थाओं को सुचारू रखने के लिए 31 समितियां बनाई गई हैं: सोहनलाल गहलोत 10 समितियों का निर्देशन करेंगे।

गिरिराज काबरा 10 समितियों का व मदनलाल धाकड़ 11 समितियों का निर्देशन करेंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बसों की व्यवस्था की गई है, जिसकी जिम्मेदारी संयोजक मनीष बहेड़िया को सौंपी गई है। कुमुद विहार में भजन संध्या और विद्यार्थियों के लिए विशेष विचार गोष्ठी का आयोजन भी प्रस्तावित है। महोत्सव में सभी श्रद्धालु भारतीय पारंपरिक परिवेश में नजर आएंगे।

Next Story