सौरभ बने अध्यक्ष

भीलवाड़ा । पश्चिमी भारत क्षेत्रीय परिषद की बैठक में वर्ष 2026-27 के लिए नए पदाधिकारियों का निर्वाचन, आईसीएआई के उपाध्यक्ष, केंद्रीय परिषद सदस्यों तथा सभी क्षेत्रीय परिषद सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस बैठक में सीए सौरभ अजमेरा को वर्ष 2026-27 के लिए पश्चिमी भारत क्षेत्रीय परिषद के अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित किया गया। सीए रिंकिन पटेल को उपाध्यक्ष, सीए बिशन शाह को सचिव तथासीए राकेश शाह को कोषाध्यक्ष के रूप में निर्वाचित किया गया। निर्वाचन सौहार्दपूर्ण एवं व्यावसायिक वातावरण में सम्पन्न हुआ, जो पेशे के प्रति नेतृत्व, प्रतिबद्धता और सेवा की भावना को दर्शाता है। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने परिषद सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए पेशे के सुदृढ़ीकरण, सदस्यों की सेवाओं के विस्तार तथा पश्चिमी भारत क्षेत्रीय परिषद एवं आईसीएआई के समग्र विकास हेतु समर्पित भाव से कार्य करने का आश्वासन दिया। आईसीएआई के उपाध्यक्ष, सीसीएम्स तथा सभी क्षेत्रीय परिषद सदस्यों की उपस्थिति ने इस अवसर को और अधिक गरिमामय बनाया तथा आगामी कार्यकाल के लिए एक सकारात्मक एवं प्रगतिशील दृष्टि को प्रदर्शित किया। आईसीएआई के पाँच रीजन सेंट्रल, इस्टर्न, नोर्थन, साउथ एवं वेस्टर्न रीजन में वेस्टर्न रीजन सबसे बड़ा रीजन है जिसमें 2 लाख से अधिक सदस्य एवं चार लाख से अधिक स्टूडेंट है। साथ ही इस रीजन में महाराष्ट्र, गुजरात, एवं गोवा राज्य आते है। सीए सौरभ अजमेरा भीलवाड़ा के भोजरास गाँव के निवासी है एवं पिछले 12 सालों से मुंबई में निवासरत है एवं वेस्टर्न इंडिया रीजनल काउंसिल में पिछले 2 बार से चुनाव जीत के सदस्य बने है। रीजनल कौंसिल में 21 सदस्य है इसमें से सौरभ अजमेरा को वर्ष 2026-27 के लिए अध्यक्ष बनाया गया है। सौरभ का कार्यकाल एक वर्ष का रहेगा।
