मनरेगा बचाओ आंदोलन, कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ धरना-अनशन किया

मनरेगा बचाओ आंदोलन, कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ धरना-अनशन किया
X

भीलवाड़ा। केंद्र सरकार द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) को कमजोर करने की साजिशों के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। इसी कड़ी में जिला कांग्रेस कमेटी (शहर) के महेश मंडल द्वारा मनरेगा बचाओ आंदोलन के तहत आक के काँलानी कम्युनिटी हॉल के पास भीलवाड़ा में एक दिवसीय धरना-अनशन का भव्य आयोजन किया गया।

यह धरना शन‍िवार सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित हुआ, जिसमें कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जोरदार आवाज बुलंद की। महेश मंडल अध्यक्ष सत्य नारायण तोतला ने बताया कि केंद्र सरकार मनरेगा कानून में बदलाव कर इसे समाप्त करने की दिशा में काम कर रही है। राज्य सरकारों पर 40 प्रतिशत वित्तीय भार डालने, योजना का नाम बदलने और कानून में संशोधन जैसे प्रस्ताव गरीबों, मजदूरों और ग्रामीण जनता के हक पर सीधा हमला हैं। कांग्रेस इन शर्तों को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेगी।

कार्यक्रम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश एवं जिला कांग्रेस कमेटी (शहर) के मार्गदर्शन में महेश मंडल प्रभारी गुड़वीन नसाह और सह-प्रभारी राज कुमार पायक के नेतृत्व में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस कमेटी (शहर) के जिलाध्यक्ष शिवराम जीपी खटीक रहे। उन्होंने कहा कि मनरेगा केवल रोजगार योजना नहीं बल्कि गरीबों का जीवन सुरक्षा कवच है, जिसे भाजपा सरकार लगातार कमजोर करने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस पार्टी सड़क से संसद तक इस लड़ाई को मजबूती से लड़ेगी।

कार्यक्रम का संचालन निसार सिलावट ने किया। नगर निगम नेता प्रतिपक्ष धर्मेंद्र पारीक, राजेंद्र जैन, अनिल राठी, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष हमीद रंगरेज, मोहम्मद हारून रंगरेज, पार्षद प्रकाश चंद्र ओझा, डॉ. फरियाद मोहम्मद, लाजपथ आर्चाय, शिवराज सुराणा, गोपाल शिबू खान, दिनेश बैरवा, कुनाल गोरण, लक्ष्मी नारायण मेवाड़ा, मीठ सिंह चौहान, संजय यादव, उमेश कुमार टेलर, रतन लाल धोबी, दीपक व्यास, करण सिंह, सुभाष चंद्र आर्य, मुकेश जयसवाल, रोहित राठोड़, रवि पायक सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। धरना-अनशन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर मनरेगा को बचाने का संकल्प लिया।

Tags

Next Story