सवाईपुर: चारभुजा कॉलोनी में फागोत्सव की धूम, फूलों और गुलाल की होली में सराबोर हुई महिलाएं

सवाईपुर: चारभुजा कॉलोनी में फागोत्सव की धूम, फूलों और गुलाल की होली में सराबोर हुई महिलाएं
X


सवाईपुर (सांवर वैष्णव)। कस्बे की चारभुजा कॉलोनी में बुधवार को महिला मंडल के तत्वावधान में पारंपरिक उल्लास और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर फागोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। राजस्थानी परंपरा और लोक संस्कृति के रंगों में रंगी महिलाओं ने फूलों और गुलाल के साथ होली खेलकर उत्सव की शुरुआत की।

फूलों की पंखुड़ियों से महका वातावरण

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने एक-दूसरे पर फूलों की पंखुड़ियां बरसाईं, जिससे पूरा वातावरण सुगंधित और सौहार्दपूर्ण हो गया। इस दौरान लोक संस्कृति की अनुपम झलक देखने को मिली। महिलाओं ने ढोलक और मंजीरों की थाप पर पारंपरिक फाग गीतों और लोक गीतों का सामूहिक गायन किया। भक्ति रस में डूबी महिलाएं डीजे की धुनों पर भी जमकर थिरकीं।

राधा-कृष्ण का स्वरूप रहा आकर्षण का केंद्र

उत्सव में राधा-कृष्ण की मनोहारी वेशभूषा धारण किए पात्र विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। राधा-कृष्ण के स्वरूपों ने नृत्य प्रस्तुत कर सभी उपस्थित महिलाओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके नृत्य में भक्ति, प्रेम और आनंद का अद्भुत समन्वय देखने को मिला, जिसका दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत किया।

इनकी रही गरिमामय उपस्थिति

फागोत्सव के दौरान टीना जैन, प्रियंका जैन, सुनीता पारीक, रेखा जैन, भावना जैन, राखी जैन, रुक्मा तेली, मंजू तेली, शारदा पारीक, अर्चना पारीक, सुनीता धोबी, पूजा राव, मोना राव, चंदा तेली, दिलखुश टेलर, टीना बोहरा, नेहा सुराणा, प्रियंका सुराणा सहित बड़ी संख्या में महिला मंडल की सदस्य मौजूद रहीं।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455.

Next Story