बजने वाली है स्कूलों की घंटी!अभिभावक तैयार रहे

बजने वाली है स्कूलों की घंटी!अभिभावक तैयार रहे
X

भीलवाड़ा (विजय गढ़वाल)। बीस दिन बाद यानी 1जुलाई को गर्मी की छुट्टियां की समाप्ति के साथ ही स्‍कूलों में अब बच्चों के लिए पढ़ाई का नया सत्र शुरू होने वाला है, इसलिए अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे बच्चों की यूनिफॉर्म, किताबें और स्टेशनरी समय पर तैयार रखें ताकि स्कूल खुलते ही किसी तरह की परेशानी न हो।

प्रदेश में गर्मी की छुट्टियां 30 जून को समाप्त हो रही हैं. राज्य सरकार ने आदेश जारी कर दिए हैं कि 1 जुलाई 2025 से सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल दोबारा खुलेंगे. अप्रैल और मई में जब भीषण गर्मी पड़ी थी, तब स्कूलों को बंद कर दिया गया था ताकि बच्चों को लू और गर्मी से बचाया जा सके. अब मौसम में कुछ नरमी आने की वजह से स्कूल खोले जा रहे हैं.अब ऐसे में राज्य में 1 जुलाई 2025 से स्कूल खुल जाएगी।


Next Story