आसींद में सेन समाज ने नाबालिग बच्ची हत्या मामले को लेकर प्रदर्शन किया

X
By - मदन लाल वैष्णव |24 Feb 2026 3:01 PM IST
भीलवाड़ा। आसींद में मंगलवार को सेन समाज के लोगों ने बीकानेर जिले में 13 साल की बच्ची की हत्या के मामले को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम परमजीत सिंह को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा, जिसमें आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की गई।
ज्ञापन में कहा गया कि नाबालिग घर से बोर्ड परीक्षा देने निकली थी और उसका अर्धनग्न शव थाने से लगभग 500 मीटर दूर मिला। समाज के प्रतिनिधियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई और मृत्युदंड देने की मांग की। उन्होंने पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता तथा सरकारी नौकरी देने की भी मांग की।
सेन समाज अध्यक्ष राजेंद्र सैन ने चेतावनी दी कि दोषियों को जल्द सजा नहीं मिलने पर समाज उग्र आंदोलन करेगा। इस अवसर पर समाज के दर्जनों लोग मौजूद रहे।
Tags
Next Story
