वसुंधरा हत्याकांड के विरोध में एकजुट हुआ सेन समाज, पीड़ित परिवार को सौंपी ₹1.82 लाख की सहायता

वसुंधरा हत्याकांड के विरोध में एकजुट हुआ सेन समाज, पीड़ित परिवार को सौंपी ₹1.82 लाख की सहायता
X

भीलवाड़ा/बीकानेर। बीकानेर जिले के बज्जू रणजीतपुरा निवासी देवीलाल सेन की पुत्री वसुंधरा सेन की दुष्कर्म के बाद नृशंस हत्या के बाद पूरे देश के सेन समाज में भारी आक्रोश है शोक की इस घड़ी में पीड़ित परिवार को संबल देने के लिए प्रदेशभर से आर्थिक सहयोग का सिलसिला जारी है । इसी क्रम में भीलवाड़ा समस्त सेन समाज ने 1,11,000 रुपये (एक लाख ग्यारह हजार) और विजयनगर सेन समाज ने 71,300 रुपये की सहायता राशि एकत्रित की सेन समाज के प्रतिनिधिमंडल ने बीकानेर के रणजीतपुरा पहुँचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की और एकत्रित की गई कुल सहयोग राशि शोक संतृप्त पिता को सौंपी समाज के वरिष्ठ जनों ने परिवार को विश्वास दिलाया कि न्याय की इस लड़ाई में पूरा सेन समाज उनके साथ खड़ा है

इस दौरान पूर्व जिला प्रमुख रामचंद्र सेन, सेन युवा एकता मंच (मांडल) के प्रदेश संरक्षक लाल कृष्ण सेन, यशोवर्धन सेन भारतीय सेन समाज राष्ट्रीय उपाध्यक्ष युवा संगठन, क्षोरकार अध्यक्ष गोविंद सेन, राजेश (दाढ़ी वाले), प्रवीण सेन (शम्भूगढ़) और दुर्गालाल सेन (अजमेर) प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। साथ ही बीकानेर और स्थानीय स्तर से पत्रकार आरडी भाटी, खिया राम सेन (कोलायत), विजय कुमार और प्रभु सेन (बीकानेर) ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और समाज की इस एकजुटता की सराहना की।

Tags

Next Story