साले के मकान में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से फैली सनसनी

साले के मकान में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से फैली सनसनी
X

बिजौलिया .इंदिरा कॉलोनी भीलवाड़ा निवासी अपने साले के मकान में रह रहे एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान अंकित (35) पुत्र नानूराम भील, निवासी रामनगर बैरन, आसींद के रूप में हुई है। वह बिजौलिया के रीको एरिया की एक स्टोन फैक्ट्री में कटर मशीन ऑपरेटर के रूप में कार्यरत था और वर्तमान में रहा था। युवक का शव मकान के बरामदे में लोहे के बक्से के पास जमीन पर पड़ा मिला और सिर से खून बहा हुआ था। प्रारंभिक स्थिति को देखते हुए घटना को लेकर शक और सस्पेंस की स्थिति बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार, अंकित की पत्नी, एक बेटा और दो बेटियां कुछ दिन पहले मायके गई हुई थीं, जिससे वह घर में अकेला रह रहा था। दो दिन से अंकित का परिजनों से संपर्क नहीं हो पाने पर उन्होंने अपने एक परिचित को मकान पर भेजा, जिसके बाद यह मौत का रहस्य सामने आया।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उपजिला चिकित्सालय की मॉर्च्युरी में रखवाया गया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।गौरतलब है कि मृतक अंकित के पिता नानूराम रिटायर टीचर है और ससुर देवीलाल, आसींद में तहसीलदार के पद पर कार्यरत हैं, जिससे मामला और भी संवेदनशील बन गया है।पुलिस फिलहाल मामले की गहनता से जांच कर रही है। प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से जांच के दायरे में है। मौत के असली कारणों का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।


Next Story