गुर्दा रोग विशेषज्ञ डॉ. शारदा की सेवाएं कल श्री सिद्धि विनायक हॉस्पीटल भीलवाड़ा में

X
भीलवाड़ा l कोटा रोड, तिलक नगर स्थित श्री सिद्धि विनायक हॉस्पीटल में किडनी ( गुर्दा) रोग परामर्श एवं जांच शिविर का आयोजन कल 27 मार्च शुक्रवार को प्रातः 10 बजे से सांय 5 बजे तक होगा l श्री सिद्धि विनायक हॉस्पीटल के डायरेक्टर डॉ. दुष्यंत शर्मा ने बताया कि शिविर में सी. के. एस. हॉस्पीटल जयपुर के अनुभवी गुर्दा रोग विशेषज्ञ डॉ. सोहिल शारदा अपनी सेवाएं देंगे l डॉ. शारदा द्वारा डायबिटिक किडनी, किडनी फेल्योर,किडनी में सूजन एवं संक्रमण, पोलिसिस्टिक किडनी डिजीज, मूत्र मार्ग का संक्रमण , पथरी की समस्या , प्रोस्टेट ग्रंथि एवं डायलिसिस संबंधित सभी समस्याओं का परामर्श, जांच एवं इलाज किया जाएगा l
Next Story
