कृषि महाविद्यालय भीलवाड़ा में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर शुरू

कृषि महाविद्यालय भीलवाड़ा में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर शुरू
X


भीलवाड़ा। कृषि महाविद्यालय भीलवाड़ा में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का शुभारंभ 12 फरवरी से हुआ। यह शिविर 18 फरवरी 2026 तक आयोजित किया जाएगा। शिविर का मुख्य विषय जल संरक्षण रखा गया है।

शिविर के अंतर्गत स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण, सार्वजनिक स्थलों पर साफ-सफाई, रक्तदान शिविर, योग एवं प्राणायाम अभ्यास तथा गांव धूमड़ास में स्वच्छता रैली जैसी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

शिविर के प्रथम दिन महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. एल.एल. पंवार ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि कृषि महाविद्यालय के विद्यार्थी अन्य गतिविधियों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करते रहे हैं, इसलिए उन्हें एनएसएस की गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. प्रकाश पंवार ने कहा कि एनएसएस सेवा और समर्पण की भावना का मंच है, जिसमें विद्यार्थियों को स्वेच्छा से भाग लेकर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। एनएसएस प्रभारी डॉ. रामावतार ने राष्ट्रीय सेवा योजना के इतिहास एवं उससे जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी।

शिविर के पहले दिन महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर डॉ. के.एल. जीनगर, डॉ. सुचित्रा दाधीच, अंवंतिका, आशीष मीणा, हरनाथ सिंह कोठारी सहित महाविद्यालय स्टाफ के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

भीलवाडा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए समाचार प्रेम कुमार गढवाल Email - [email protected]

व्हाट्सएप - 9829041455 विज्ञापन - विजय गढवाल 6377364129 सम्पर्क - भीलवाडा हलचल कलेक्ट्री रोड,नई शाम की सब्जी मंडी भीलवाडा

Next Story