आत्मा योजनान्तर्गत किसानों का सात दिवसीय भ्रमण दल रवाना"

भीलवाड़ा, । रविवार को आत्मा योजनान्तर्गत वर्ष 2025-26 में 7 दिवसीय अन्तर राज्यीय कृषक भ्रमण कार्यक्रम के अन्तर्गत जिले के कृषको का दल दिनांक 22.02.2026 से 28.02.2026 तक राज्य के बाहर उत्तरप्रदेश, दिल्ली, उत्तराखण्ड आदि क्षेत्रों में कृषि एवं उद्यानिकी की नवीनतम तकनीकी जानकारी प्राप्त करेगा। उक्त कृषि संस्थानों के कार्यक्रम, प्रदर्शन, कृषि विश्वविद्यालयों द्वारा कराये जा रहे अनुसन्धान कार्यक्रमों, गैर सरकारी संस्थाओं द्वारा करवाये गये कृषि के प्रमुख कार्यो आदि का भ्रमण, अवलोकन करेगें ताकि अपने क्षेत्र में भी वहां की उन्नत तकनीक को अपनाकर अपनी आमदनी बढ़ा सके।
किसानों के इस भ्रमण दल के साथ विनोद कुमार माण्म्यां, स.कृ.अ. कोशिथल, पंचायत समिति सहाड़ा सहप्रभारी श्री शीषपाल गुर्जर, कृषि पर्यवेक्षक डेलाना, पंचायत समिति सहाड़ा रहेगें जो कि समय-समय पर कृषकों को तकनीकी एवं आवश्यक मार्गदर्शन देगें।
