राष्ट्रीय जुनियर जूडो चेम्पियनशिप में 7 खिलाड़ियों का हुआ चयन

पुर| पुर के श्रीराम व्यायामशाला जूडो सेन्टर पुर के खिलाड़ीयों ने एक बार फिर से अपना दबदबा कायम रखा । जिला खेलकुद प्रशिक्षण केन्द्र भीलवाड़ा जूडो कोच चेतन चोबे ने बताया कि राष्ट्रीय जुनियर जूडो चैम्पियनशिप में श्रीराम व्यायामशाला के 7 खिलाड़ीयों का उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के आधार पर चयन किया गया ।यह चयनित खिलाड़ी अलग अलग भार वर्ग में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करते हुए भाग लेंगे।
महिला वर्ग में. हिमांशी विश्नोई -भीलवाड़ा. नेहा चोधरी- भीलवाड़ा सुमन गुर्जर- भीलवाड़ा. रचना बैरवा- भीलवाड़ापुरुष वर्ग मे . सचिन विश्नोई- भीलवाड़ा करण विश्नोई- भीलवाड़ा. कुश विश्नोई- भीलवाड़ा का चयन हुआ ।यह चयनित खिलाड़ी जूडो कोच चोबे के सानिध्य में राष्ट्रीय जूडो चैम्पियनशिप में दिनांक 23 से 26 जनवरी को कोलकाता (पश्चिम बंगाल ) में भाग लेगे ।इस अवसर पर गिरीराज चोबे (उस्ताद श्रीराम व्यायामशाला ) भगवती लाल शर्मा व जगदीश राजोरा जूडो प्रक्षिक्षक, मनोज चतुर्वेदी, पुष्कर तेली, शिव लाल खारोल, बाबू लाल गाडरी, देबी लाल खारोल, अभिमन्यु चौबे,यशपाल खोईवाल,राजेन्द्र आचार्य,प्रकाश राजोरा, रमेश गुर्जर, सत्यनारायण गुर्जर, विशाल आचार्य, लोकेश विश्नोई,राजूविश्नोई,मनोज,मुकेश,परसराम जाट आदी के द्वारा ने जीतने के लिए अग्रीम बधाईया दी गई ।
