शक्करगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध बजरी परिवहन करता बिना नम्बरी डम्पर जब्त, दो गिरफ्तार

भीलवाड़ा। अवैध खनन और बजरी माफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शक्करगढ़ थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने देर रात कार्रवाई करते हुए अवैध बजरी से भरे एक बिना नम्बरी डम्पर को जब्त कर दो आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुँचाया है।

पुलिस की पैनी नजर, रात में धराए माफिया

जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र यादव के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश आर्य के मार्गदर्शन और वृताधिकारी जहाजपुर रेवड़मल मार्य के सुपरविजन में थानाधिकारी पुरणमल (पु.नि.) के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। यह टीम क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर नजर रख रही थी।

खजुरी के पास घेराबंदी

घटना के विवरण के अनुसार, पुलिस टीम जब रात्रिकालीन गस्त पर थी, तभी खजुरी क्षेत्र में एक बिना नम्बरी डम्पर आता दिखाई दिया। पुलिस ने जब उसे रुकवाकर तलाशी ली, तो उसमें अवैध रूप से भरी बजरी पाई गई। वाहन के चैचिस नंबर के आधार पर उसकी पहचान सुनिश्चित की गई और मौके से ही चालक प्रकाश (30) पिता नन्दाराम मीणा निवासी झीकली और खलासी विशाल (22) पिता दुर्गालाल मीणा निवासी शिवगढ़ को गिरफ्तार कर लिया गया।

कानूनी शिकंजा कसा

पुलिस ने डम्पर को जब्त कर थाना शक्करगढ़ में प्रकरण संख्या 31/2026 के तहत बीएनएस की धारा 303(2), 61(2) और 4/21 एमएमडीआर एक्ट में मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे का अनुसंधान जारी है।

कार्रवाई करने वाली टीम:

कार्रवाई में थानाधिकारी पुरणमल, कॉन्स्टेबल रामराज (1547), राजपाल (796) और चालक कॉन्स्टेबल मंगलराम (2309) की मुख्य भूमिका रही।

Tags

Next Story