शांति संदेश मंच ने किया महात्मा गांधी को नमन

शांति संदेश मंच ने किया महात्मा गांधी को नमन
X

भीलवाड़ा। शांति संदेश मंच ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर चित्रकूट धाम में सदभावना दिवस मनाया। मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी ज्ञानमल खटीक, अध्यक्षत रामलाल चन्नाल थे। कायर्

क्रम की शुरूआत प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर की गई। इस मौके मुख्य अतिथि ज्ञानमल खटीक ने कहा कि गांधीजी ने बिना हथियार उठाए इस देश को आजादी दिलाई। अहिंसा बहुत बड़ी ताकत है जो विकास की ओर ले जाती है, हिंसा बर्बादी का मार्ग है। अध्यक्षता करते हुए रामलाल चन्नाल ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने हमें सद्भावना की बात कही है। युवा पीढ़ी भाईचारे का संदेश लेकर चले। कार्यक्रम में पार्षद श्यामलाल मल्होत्रा, पूर्व पार्षद बाबूलाल पंडित, रतन डगर, रितेश मल्होत्रा, नगर परिषद सफाई कर्मचारी संघ अध्यक्ष राजेश मल्होत्रा, मुकेश गहलोत, प्रहलाद आदिवाल, कमल कोच बांदा, मुकेश गुसर, रतनलाल प्रजापत, राजू पोरवाल, पार्षद, शैलेंद्र चौधरी, अनिल जाट, सुनील व्यास, भारत बंजारा, राहुल भोमिया, वीरेंद्र राजपूत, पूर्व कमिश्नर कालू खान ने बारी-बारी से गांधीजी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। सभी अतिथियों का शांति संदेश मंच के संस्थापक अध्यक्ष राजू केसर सिंह चन्नाल ने आभार व्यक्त किया।

Next Story