शर्मा सभाध्यक्ष, जीनगर अध्यक्ष, सैनी मंत्री, सुथार कोषाध्यक्ष निर्वाचित

शर्मा सभाध्यक्ष, जीनगर अध्यक्ष, सैनी मंत्री, सुथार कोषाध्यक्ष निर्वाचित
X

रायपुर (किशन खटीक) राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) उप शाखा रायपुर के वार्षिक चुनाव राजकीय महाराणा उच्च माध्यमिक विद्यालय में पर्यवेक्षक दिलीप सिंह चुंडावत, संभाग संगठन मंत्री तेज बहादुर सिंह, जिला संगठन मंत्री रमेशचंद्र वैष्णव, सहाडा उप शाखा अध्यक्ष बालमुकुंद वैष्णव के नेतृत्व में संपन्न हुए।

नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में सभाध्यक्ष दिनेश चंद्र शर्मा, उप सभाध्यक्ष भंवरलाल कुमावत व डॉक्टर सत्यनारायण तातेला, अध्यक्ष राधेश्याम जीनगर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्यारसिंह राजपूत, उपाध्यक्ष संजय कुमार, महिला उपाध्यक्ष सुरेखा दाधीच, मंत्री विजेशकुमार सैनी, महिला मंत्री विमला आशिया, कोषाध्यक्ष भगवती लाल सुथार, सदस्य अध्यापक नारायण लाल कुमावत, पंचायत समिति शिक्षक सदस्य अशोक यादव, वरिष्ठ अध्यापक केसु राम रेगर, प्राध्यापक प्रतिनिधि रामेश्वर लाल कुमावत, संस्कृत शिक्षा रामेश्वर लाल, प्रधानाचार्य प्रतिनिधि राम प्रसाद गोरा, महिला शिक्षक प्रतिनिधि कौशल्या स्वर्णकार, शारीरिक शिक्षक प्रतिनिधि प्रकाश चंद्र जाट, सेवानिवृत्ति शिक्षक प्रतिनिधि चंद्रशेखर देशांतरी, कंप्यूटर शिक्षक प्रतिनिधि योगेंद्र सिंह, पंचायत शिक्षक प्रतिनिधि मुकेश कुमार शर्मा सहित जिला महासमिति सदस्य केसु राम रेगर, गोपाल वैष्णव, बिरजू राम सेन, दिनेश कुमार सैनी, दिनेश चंद्र शर्मा, महेंद्र सिंह चुंडावत, रघुराज सिंह खिड़िया, रामेश्वर लाल मीणा, धर्मेंद्र सिंह तंवर,भेरूलाल तेली, लट्टू लाल रैबारी, देव कृष्णा गुर्जर, सावित्री गर्ग, नारायण लाल कुमावत, बालू राम सुथार, डॉक्टर प्रहलाद सिंह दायमा, ईश्वरलाल कुमावत, राजेंद्र कुमार सेन, रोशन लाल कुमावत, जगदीश चंद्र सुथार, हेमलता टेलर, प्रदेश प्रतिनिधि केसुरम रेगर, मुकेश कुमार सैनी, भूपेंद्र कुमार नामा, तेजबहादुर सिंह आदि का निर्विरोध निर्वाचन किया गया।

समस्त निर्वाचित पदाधिकारीगणों को पद एवं गोपनीयता की शपथ पर्यवेक्षक दिलीप सिंह चुंडावत, संभाग संगठन मंत्री तेज बहादुरसिंह,जिला संगठन मंत्री रमेशचंद्र वैष्णव ने दिलाई । नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का पुष्पमाला एवं केसरिया दुपट्टा पहना कर अभिनंदन किया गया।

Next Story