संतों के सानिध्य में निर्धन लोगों को शॉल वितरीत

भीलवाड़ा। महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम जी उदासीन के पावन सानिध्य एवं हरि सेवा धाम के तत्वावधान में आज अम्बेडकर कॉलोनी में एक सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संत गोविंद साईं एवं संत सिद्धार्थ की गरिमामयी उपस्थिति में जरूरतमंद एवं निर्धन लोगों को कड़ाके की सर्दी से राहत प्रदान करने हेतु शॉल वितरित की गईं।
कार्यक्रम के दौरान संतों ने समाज के कमजोर वर्गों को सहयोग प्रदान करने पर बल देते हुए सेवा, करुणा व मानवता का संदेश दिया। संतों के सानिध्य में हुए इस आयोजन में सामाजिक समरसता और सेवा भाव की अद्भुत झलक देखने को मिली।
इस सेवा कार्य में छीतर मल गेंगट, पुरण लोट, महावीर गेंगट, रामगोपाल संगत, राकेश गेंगट, विशाल गारू, सुनील, प्रहलाद आदिवाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर सेवा कार्य को सफल बनाया और भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के अंत में संतों ने उपस्थित जनसमूह को आशीर्वचन प्रदान किए तथा समाज में आपसी सहयोग की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया।
