गांवो में शीतला अष्टमी का त्योहार मनाया

गांवो में शीतला अष्टमी का त्योहार मनाया
X


आकोला (रमेश चंद्र डाड) कस्बे सहित क्षेत्र के होलीरड़ा,खजीना, गेगा का खेड़ा,चांदगढ़,

रघुनाथपुरा, अडसीपुरा, गेतापारोली, श्रीपुरा,दोवनी,जीवा का खेडा गांवो में रंगों का त्यौहार शीतला अष्टमी पारंपरिक श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया। स्त्री ,पुरुष व छोटे-छोटे बच्चों ने एक दूसरे के रंग गुलाल लगाकर रंगों की होली खेली। तथा सभी मित्र मंडल एक दूसरे के घरों में जाकर दही चावल का औलिया व मिठाइयां खाई। इससे पूर्व महिलाओं ने प्रातः काल में शीतला माता मंदिरों पर जाकर शीतला माता की पूजा अर्चना की ठंडा भोजन का भोग लगाया तथा कहानियां सुनी और परिवार व क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।

Next Story