11 मार्च को होगा शीतला अष्टमी पूजन, 13 मार्च को मनाया जाएगा दशा माता का पर्व

भीलवाड़ा | शीतला अष्टमी पूजन 11 को एवं दशा माता 13 को मनाया जाएगा चैत्र कृष्ण अष्टमी बुधवार को माता का पूजन किया जाएगा होलीका दहन के बाद सप्तमी या अष्टमी को शीतला माता का पूजन किया जाता है ब्रह्म ज्योतिष के पंडित अशोक शर्मा ज्योतिषाचार्य ने बताया कि सप्तमी को आकरा वार होने के कारण अष्टमी बुधवार को शीतलाष्टमी माता का पूजन किया जाएगा रांधा पोवा व्यंजन मिठाई सप्तमी मगलवार को होगा लौकिक परंपरा एवं धार्मिक मान्यता अनुसार महिलाएं ब्रह्म वेळा के पूजन को अति शुभ माना जाता है रात्रि 3बजे बाद पूजन शुरू हों जाता है पंडित शर्मा ने बताया कि श्रीधर पंचांग के अनुसार शीतला माता पूजने का शुभ मुहूर्त प्रातः 6:55 से 9:52 बजे लाभ, अमृत एवं 11:20 से 1250 शुभ वेळा में अति शुभ रहेगा मातेश्वरी की पूजा मे ठंडे भोग ही काम मे लिया जाता है मातेश्वरी की पूजा करने से असाध्य रोगों से मुक्ति मिलती हैं और परिवार मे बीमारिया दूर होती है घर परिवार में सुख समृद्धि बनी रहती है इस दिन प्रेम से एक दूसरे के रंग गुलाल लगाकर आपस में हर्षोल्लास से भाईचारे का त्यौहार मनाया जाता है पंडित पियूष शास्त्री ने बताया कि दसमी शुक्रवार को दशा माता का पर्व मनाया जायेगा एवं दशा माता पूजने का शुभ मुहूर्त प्रातः 6.55 बजे से 11.20 बजे तक अति उत्तम रहेगा महिलाएं व्रत उपवास कर 10 कहानियां सुनती है एवं पति की लंबी उम्र की कामना करते हैं दशा माता व्रत उपवास से घर की दिशा और दिशा में सुधार होता है सुख समृद्धि की वर्दी होती है परिवार से नकारात्मकता दूर होकर सकारात्मक प्रभाव बना रहता है
