शिव महापुराण कथा: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को दिया आमंत्रण, भीलवाड़ा में तैयारियों को लेकर चर्चा

शिव महापुराण कथा: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को दिया आमंत्रण, भीलवाड़ा में तैयारियों को लेकर चर्चा
X

भीलवाड़ा । विश्व विख्यात कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के मुखारबिंद से आगामी 8 अप्रैल से 14 अप्रैल तक आयोजित होने वाली 'श्री शिव महापुराण कथा' की तैयारियां परवान पर हैं। मेडिसिटी ग्राउंड, आज़ाद नगर में होने वाले इस भव्य आयोजन के लिए विशिष्ट अतिथियों को आमंत्रित करने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में शुक्रवार को आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने जयपुर में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें कथा महोत्सव में सम्मिलित होने का भावभीना निमंत्रण दिया।

विधायक अशोक कोठारी ने दी तैयारियों की जानकारी

श्री शिव महापुराण कथा आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं भीलवाड़ा विधायक अशोक कोठारी तथा कार्यकारी अध्यक्ष राधेश्याम सोमानी ने मुख्यमंत्री को मेवाड़ क्षेत्र में पहली बार आयोजित हो रहे पंडित प्रदीप मिश्रा के इस बड़े समागम के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने अवगत कराया कि समाज के सभी वर्गों के सहयोग से व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए आवास, भोजन और सुगम दर्शन के विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं ताकि किसी भी भक्त को असुविधा न हो।

मुख्यमंत्री ने दी मंगलकामनाएं

समिति के पदाधिकारियों के आग्रह पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आयोजन के प्रति अपने मंगलभाव व्यक्त किए और आयोजन समिति को सफल आयोजन हेतु शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस दौरान समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील जागेटिया और प्रशासनिक प्रभारी अर्पित कोठारी भी मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि समिति अब तक राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई गणमान्य विभूतियों को भी आमंत्रित कर चुकी है।

Tags

Next Story