नव संवत्सर की पूर्व संध्या पर रंगोली-दीपदान से जगमगाया शिवाजी उद्यान

नव संवत्सर की पूर्व संध्या पर रंगोली-दीपदान से जगमगाया शिवाजी उद्यान
X

भीलवाड़ा - हलचल भारत विकास परिषद नेताजी सुभाष शाखा द्वारा नव संवत्सर के पावन अवसर की पूर्व संध्या पर शाखा परिवारजनों के आवास पर रंगोली एवं दीपदान प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें कई सदस्यों द्वारा भाग लिया गया।

नव संवत्सर पर प्रातः गेस्ट हाउस चौराहा एवं महावीर चौराहा पर शाखा परिवार सदस्यों द्वारा आमजनों को तिलक,नीम,काली मिर्च और मिश्री का प्रसाद करते हुए नववर्ष की शुभकामना दी गई।

सायं 5:30 बजे शिवाजी उद्यान में मातृशक्ति के द्वारा एक भव्य रंगोली बनाई गई एवं 1008 दीपदान कर उद्यान को रोशनी से सराबोर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रांतीय अध्यक्ष राधेश्याम सोमानी का सानिध्य प्राप्त हुआ । कार्यक्रम का संचालन शाखा सचिव कैलाश शर्मा द्वारा एवं आभार पंकज लोहिया द्वारा व्यक्त किया गया।

कार्यक्रम के दौरान रामपाल असावा, रामप्रकाश अग्रवाल, राजेश समदानी, मदन खटौड़ , महेश खंडेलवाल, कैलाश सोमानी,गोपाल नराणीवाल, मुकेश लाठी, राजेश चेचानी, महावीर सोनी, दिनेश शारदा, अमित काबरा महेश खंडेलवाल, महेन्द्र माहेश्वरी, राकेश चेचाणी, चंद्रप्रकाश काल्या,कैलाश नुवाल,राजेश सोमानी, अशोक सोमानी, भगवान बागड़ एवं मातृ शक्ति में मधु लढ़ा, शारदा चेचानी, रीता गोयल, करूणा लोहिया,सुमन माहेश्वरी, सुनीता रावत,नीलम नुवाल, गुणमाला अग्रवाल, ऊषा सोमानी, यशोदा शर्मा एवं कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में ठंडाई प्रसाद का वितरण किया गया।

Next Story