शिवराज, राहुल, अंजलि, दीपिका व मैना ने बढ़ाया मान

शिवराज, राहुल, अंजलि, दीपिका व मैना ने बढ़ाया मान
X

सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से आज मंगलवार दसवीं बोर्ड का परिणाम घोषित किया गया । जेसे ही परीक्षा परिणाम घोषित हुआ, विद्यार्थी अपने-अपने परिणाम ढूंढने में लग गए, अच्छ अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को शुभचिंतक बधाई दे रहे हैं । सवाईपुर सहित क्षेत्र के विद्यालयों का परिणाम तकरीबन शत-प्रतिशत रहा । बनकाखेड़ा गांव की एक छात्रा ने जिले में क्षेत्र का नाम रोशन किया । आदर्श विद्या मंदिर कोटड़ी के छात्र बनकाखेड़ा निवासी शिवराज आचार्य पिता गणेश आचार्य ने 98.33% अंक प्राप्त कर माता-पिता, गुरुजनों, गांव और क्षेत्र का नाम रोशन किया । शिवराज के पिता गणेश लाल विद्युत विभाग में लाइनमैन का काम करते हैं, वही माता गृहणी के साथ खेती-बाड़ी का काम करती हैं, शिवराज ने बताया कि वह आगे चलकर देश सेवा करने के लिए सेना में भर्ती होना चाहते हैं । आदर्श विद्या पीठ संस्थान आसींद के छात्र सोपुरा निवासी राहुल जाट पिता किशनलाल जाट ने 90.50 प्रतिशत अंक प्राप्त किया । राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लसाडिया की छात्रा अंजलि पुत्री बाबूलाल बारेठ ने 87.83% अंक प्राप्त किया । राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सवाईपुर की छात्रा दीपिका कंवर राठौड़ पुत्री छितर सिंह ने 86.50 प्रतिशत अंक प्राप्त किये । वही ढ़ेलाणा निवासी मैना पुत्री बद्रीलाल जाट ने 85.33 प्रतिशत अंक प्राप्त किए । रोहिन पिता राजेश श्रोत्रिय ने 84.50 प्रतिशत अंक प्राप्त किए । शहीद भगत सिंह कोटड़ी की छात्रा ढ़ेलाणा निवासी ममता पुत्री शंकरलाल जाट ने 83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपना नाम रोशन करने के साथ ही माता-पिता, गुरुजनों के क्षेत्र का नाम रोशन किया ।।

आदित्य ने नागौर में बढ़ाया चावंडिया का मान

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी किए गए 10 वीं के परिणाम में सवाईपुर क्षेत्र के चावंडिया निवासी आदित्य शर्मा पुत्र दुर्गेश शर्मा ने क्षेत्र सहित जिले का नाम नागौर जिले में बढ़ाया । आदित्य ने मयूर श्री कृष्णा संस्थान डेगाना, नागौर में 10 वीं की परीक्षा दी, जिसमें आज जारी हुए परिणाम में 90.33% अंक प्राप्त कर नागौर जिले में भीलवाड़ा जिले सहित क्षेत्र का नाम बढ़ाया ।।

Next Story