फुलेरीया माली समाज द्वारा धूमधाम से मनाया शिवरात्रि पर्व

फुलेरीया माली समाज द्वारा धूमधाम से मनाया शिवरात्रि पर्व
X

भीलवाड़ा | फुलेरीया माली समाज संपत्ति ट्रस्ट की ओर से महिला आश्रम माली खेड़ा स्थित ट्रस्ट के श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर पर महाशिवरात्रि पर्व ट्रस्ट अध्यक्ष दिनेश कुमार गढ़वाल के नेतृत्व में धूमधाम से मनाया गया।

ट्रस्ट की ओर से मंदिर में भक्तजनों ,क्षेत्रवासियों द्वारा भगवान शिव के जलाभिषेक किया गया, भव्य फूल मालाओं से सजावट की गई,साथ ही सायंकाल में महाआरती कर,खीर के प्रसाद का भोग लगाकर वितरण किया गया। कार्यक्रम में ट्रस्ट पूर्व अध्यक्ष भैरू लाल माली, कोषाध्यक्ष पुषालाल तुद वाल,राजू ढिबरीया,बालूलाल माली, छीतर गढ़वाल,देवीलाल,राजेश सुथार,शांतिलाल सुथार,रामपाल माली,कालू भंगड़िया,दुर्गालाल मावर,सुमित माली,निर्मल वैष्णव,भैरू वैष्णव,मूलचंद कच्छवाहा,रोशन माली, लादूलाल माली, सहित अनेक भक्तगण व समाजबंधु उपस्थित रहे।

Next Story