चंदेरिया में महाशिवरात्रि पर शोभा यात्रा, सुदर्शन व्यायाम शाला ने किया आयोजन

चंदेरिया में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर सकल हिंदू समाज और सुदर्शन सेवा संस्थान की ओर से भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। सुदर्शन सेवा संस्थान के अध्यक्ष अजय प्रजापत ने बताया कि यह शोभा यात्रा रेलवे स्टेशन के सामने स्थित बालाजी मंदिर से प्रारंभ होकर प्रताप कॉलोनी, गवारिया मोहल्ला और सब्जी मंडी होते हुए पुनः बालाजी मंदिर पर समाप्त हुई।
शोभा यात्रा का स्वागत सुदर्शन व्यायाम शाला के कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्प वर्षा के साथ किया गया। महाशिवरात्रि के अवसर पर व्यायाम शाला परिसर में 120 फीट ऊंचाई पर लाउडस्पीकर लगाए गए, जिन पर नियमित हनुमान चालीसा और सीताराम धुन का प्रसारण किया जाएगा। साथ ही, गणेश चौक और चामुंडा माता चौक पर नवीन भगवा ध्वज स्थापित किए गए।
शीतलेश्वर महादेव मंदिर में सुदर्शन व्यायाम शाला के कार्यकर्ताओं ने रुद्राभिषेक का आयोजन किया। इस दौरान कार्यक्रम में संरक्षक मनोज शर्मा, सचिव नितेश शर्मा, कोषाध्यक्ष ताराचंद हरनावा, उपाध्यक्ष राकेश जायसवाल, मीडिया प्रभारी प्रतीक शर्मा, प्रफुल्ल जायसवाल, अंश शर्मा, अर्जुन प्रजापत, योगेश वाल्मीकि, सुरेंद्र शर्मा, दिनेश प्रजापत, मुकेश शर्मा, लीलाधर शर्मा, मनीष सिंह, रोशन शर्मा, आकाश प्रजापत, प्रभात सिंह, कुणाल शर्मा, अनीता कंवर, महिमा कंवर, कोमल प्रजापत, सिया बंजारा, भगवती बंजारा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
