श्री निंबार्क सेवा ट्रस्ट द्वारा अक्षय तृतीया पर सामूहिक विवाह सम्मेलन 19 अप्रैल को

श्री निंबार्क सेवा ट्रस्ट द्वारा अक्षय तृतीया पर सामूहिक विवाह सम्मेलन 19 अप्रैल को
X

भीलवाड़ा । श्री निंबार्क परमार्थिक सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में आगामी 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर सकल हिंदू समाज का भव्य सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन की तैयारियों को लेकर निंबार्क आश्रम में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई, जिसमें 31 जोड़ों के विवाह को सफल बनाने हेतु विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई।

बैठक में कार्यक्रम को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया और सदस्यों को विशिष्ट जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इसके साथ ही प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त करने तथा आयोजन की समस्त व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु दायित्व निर्धारित किए गए। इस दौरान विवाह के इच्छुक एक जोड़े के परिजनों ने भी आश्रम पहुंचकर गुरुदेव का आशीर्वाद प्राप्त किया।

आयोजकों ने बताया कि यह सम्मेलन सामाजिक समरसता और सादगी का प्रतीक होगा, जिसमें समाज के अनेक परिवारों की सक्रिय सहभागिता रहेगी। बैठक में कैलाश अरोड़ा, रामेश्वर डाड, गोपी शर्मा, रतन शर्मा सहित कई सदस्य उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने के लिए राकेश शर्मा, देवकिशन आचार्य, नीलम शर्मा, दीपिका अरोड़ा, नीरू शर्मा आदि कार्यकर्ता जी-जान से जुटे हुए हैं।

Tags

Next Story