बनकाखेड़ा में 17 मार्च से श्री राम कृष्ण कल्कि शक्ति महायज्ञ, 16 को निकलेगी विशाल कलश यात्रा

बनकाखेड़ा में 17 मार्च से श्री राम कृष्ण कल्कि शक्ति महायज्ञ, 16 को निकलेगी विशाल कलश यात्रा
X

सवाईपुर (सांवर वैष्णव)। सवाईपुर कस्बे के निकटवर्ती बनकाखेड़ा गांव में मोचड़िया के मण्ड देवनारायण भगवान मंदिर प्रांगण में बानोड़ा बालाजी के तत्वावधान में श्री राम कृष्ण कल्कि शक्ति महायज्ञ का आयोजन 17 मार्च मंगलवार से शुरू होगा। इससे पहले 16 मार्च सोमवार को आसपास के गांवों से चारभुजा नाथ की भव्य शोभायात्रा के साथ विशाल कलश यात्रा निकाली जाएगी।

श्री बानोड़ा बालाजी सेवा मंडल के सदस्यों ने बताया कि श्री श्री 1008 श्री बानोड़ा बालाजी के सानिध्य में बनकाखेड़ा स्थित मोचड़िया के मण्ड देवनारायण भगवान मंदिर में पांच दिवसीय पंचकुंडीय श्री राम कृष्ण कल्कि शक्ति महायज्ञ आयोजित होगा, जिसमें श्रद्धालु जोड़े आहुतियां देंगे।

16 मार्च को निकाली जाने वाली विशाल जल कलश यात्रा में बनकाखेड़ा सहित ढेलाणा, सोपुरा जाटों का, डसाणिया का खेड़ा, सवाईपुर, सालरिया, ककरोलिया माफी, लसाडिया, कंवलियास, चावंडिया और बड़ला सहित कई गांवों से चारभुजा नाथ के कुल 22 बेवाणों की शोभायात्रा मोचड़िया के मण्ड देवनारायण मंदिर पहुंचेगी। आयोजन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

महायज्ञ की पूर्णाहुति 21 मार्च को होगी। इस दिन दोपहर 2:15 बजे भगवान श्री चारभुजा नाथ और यज्ञ लक्ष्मी का पाणिग्रहण संस्कार भी संपन्न कराया जाएगा। 16 मार्च से 21 मार्च तक प्रतिदिन रात्रि में भजन संध्या, बगड़ावत कथा और भारत कथा का आयोजन भी होगा।

Next Story