श्री सांवरिया सेठ की तीन दिवसीय पदयात्रा पुर से शुरू, मंडफिया में भंडारे के साथ समापन

पुर। श्री सांवरिया सेठ पदयात्रा संघ द्वारा आयोजित तीन दिवसीय पदयात्रा आज पुर से प्रारंभ हुई। संगठन के योगेश त्रिवेदी ने बताया कि पदयात्रा रविवार प्रातः 6:30 बजे बैंड बाजे के साथ रवाना हुई। यह पदयात्रा 2 सितंबर, मंगलवार को सायं सांवरिया सेठ में पहुंचेगी।
हनुमान टेकरी के महंत काठिया बाबा बनवारी शरण जी ने सुबह रोग मुक्तेश्वर महादेव में पूजा अनुष्ठान करवा कर श्रद्धालुओं को रवाना किया। पदयात्रा में कुल 51 श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
मंडफिया सांवरिया सेठ में विशाल भंडारे के साथ यह पदयात्रा संपन्न होगी। पदयात्रा में योगेश शर्मा, सुनील तिवारी, कालु पारीक, कुलदीप जोशी, किशन पारीक, अखिलेश शर्मा, सुशील क्षोत्रीय, करमेश व्यास, विराट सोनी, राहुल पारीक, शुभम राजोरा, शुभम पाठक, अशुतोष पारीक, तुषार वैष्णव, शिव वैष्णव, दीपक गंधर्व, मनोज पाठक, लखन पारीक, मंगल रवि पारीक, भानुप्रताप सिंह, सोनू सेन, प्रिंस पारीक, श्याम सिंह राठौर, योगेश बोहरा, कालू सोनी, रतन रेवाल, बबलू सोनी, लक्की त्रिवेदी, शिवम त्रिवेदी, पंकज, सिंटू शर्मा, अभिषेक शर्मा, हनुमान पारीक, चंद्र प्रकाश पारीक, आकाश बिश्नोई, कालू जोशी, मिहिर त्रिवेदी, उज्जवल पारीक, सुनील सेन, पवन शर्मा आदि उपस्थित रहे।
