श्री शिव महापुराण कथा आयोजन समिति ने किया विधायक कोठारी का स्वागत

भीलवाड़ा । राजस्थान के आगामी बजट में भीलवाड़ा शहर के लिए विभिन्न सौगातों की घोषणा होने पर भीलवाड़ा विधायक अशोक कोठारी का श्री शिवमहापुराण कथा आयोजन समिति द्वारा संकटमोचन हनुमान मंदिर के महन्त बाबूगिरीजी महाराज के सानिघ्य में अभिनंदन किया गया। समिति के कार्यकारी अध्यक्ष राधेश्याम सोमानी के नेतृत्व में समिति के सदस्यों ने विधायक कोठारी का अभिनंदन करते हुए कहा कि उनके विधायक कार्यकाल में भीलवाड़ा शहर में विकास के कई नए आयाम स्थापित हो रहे है। विधायक कोठारी ने बताया कि राजस्थान के आगामी बजट में भीलवाड़ा को गायत्री आश्रम से रामधाम तक एलिवेटड रोड, साबुन मार्ग के पास आरयूबी का निर्माण, कोठारी नदी के किनारे रिवर फ्रंट विकास, गांधी सागर तालाब का सौन्दर्यकरण, भीलवाड़ा के महात्मा गांधी चिकित्सालय में 20 करोड़ रूपए की लागत से नए मेडिकल उपकरण एवं आधारभूति सुविधाओं का विकास, सीवरेज के लंबित कार्य के लिए डीपीआर, पीपीपी मोड पर स्मार्ट पार्किंग का निर्माण, पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में आगामी दो वर्ष में आईसीटी लेब की स्थापना, औद्योगिक विकास को गति देने के लिए लॉजिस्टक पार्क निर्माण, चिल्ड्रन होम के लिए भवन उपलब्ध कराने जैसी कई सौगाते मिली है। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री भजनलाल एवं उपमुख्यमंत्री दीयाकुमारी का आभार भी जताया। इस अवसर पर विधायक कोठारी ने महन्त बाबूगिरीजी महाराज को साहित्य भेंट किया। अभिनंदन करने वालों में शिवमहापुराण कथा आयोजन समिति के पंडित अशोक व्यास, बद्रीलाल सोमानी, रामेश्वर ईनाणी, कन्हैयालाल स्वर्णकार, कैलाश डाड, रजनीकांत आचार्य, ललित सोमानी, सत्येन्द्र बिरला, दुर्गालाल सोनी, गोपीकिशन पाटोदिया, संजय राठी, बाबूलाल टांक, राजेश कुदाल, दिनेश सोनी, दिनेश सुथार, राजकुमार ईनाणी, कमल कोठारी, राघव आचार्य, निर्मल जोशी, संजय खन्ना, राजकुमार शर्मा, ओमप्रकाश लड्ढा आदि सदस्य शामिल थे।
