12मार्च से शुरू होगी श्रीमद् भागवत कथा, तैयारियां पूरी

12मार्च से शुरू होगी श्रीमद् भागवत कथा, तैयारियां पूरी
X


आकोला (रमेश चंद्र डाड )

बंरूदनी कस्बे में स्व. कल्याण मल सारस्वत की स्मृति में 12 से 18 मार्च तक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा का आयोजन सिंगोली मार्ग स्थित मातेश्वरी सोमानी (कुंदाल) परिवार परिसर में होगा। आयोजन को लेकर तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं।

सारस्वत परिवार के प्रतिनिधि आशीष सारस्वत ने बताया कि कथा का वाचन पंडित कमल किशोर शास्त्री द्वारा किया जाएगा। कथा प्रारंभ होने से पहले 12 मार्च गुरुवार को सुबह 9:15 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे।

उन्होंने बताया कि कथा प्रतिदिन सुबह 11 बजे से दोपहर 4 बजे तक आयोजित होगी। आयोजन को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है और कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई है।

Next Story