श्रीनाथ हॉस्पिटल बिजयनगर में सेवाएं बढ़ीं, 24 घंटे मिलेगी फिजिशियन की सुविधा

श्रीनाथ हॉस्पिटल बिजयनगर में सेवाएं बढ़ीं, 24 घंटे मिलेगी फिजिशियन की सुविधा
X

भीलवाड़ा हलचल न्यूज़ पोर्टल। बिजयनगर स्थित क्षेत्र के सबसे बड़े श्रीनाथ सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं कार्डियक सेंटर में अब अनुभवी फिजिशियन मेडिसिन की सेवाएं नियमित और 24 घंटे आपातकालीन रूप में मिलेंगी। डॉ. कपिल देव के जुड़ने से क्षेत्र के लोगों को बड़ी सौगात मिली है।

डॉ. कपिल देव पूर्व में लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज नई दिल्ली और अनंता इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च सेंटर उदयपुर में विशेषज्ञ के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। हॉस्पिटल की टीम ने उनका स्वागत कर जॉइनिंग कराई। उनके आगमन से बिजयनगर और भीलवाड़ा क्षेत्र के मरीजों को निश्चित रूप से बड़ी राहत मिलेगी।

हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. अजय शर्मा ने बताया कि अस्पताल में हृदय रोग, हड्डी एवं जोड़ रोग, जनरल सर्जरी एवं लेप्रोस्कोपी, मेडिसिन, नवजात शिशु एवं बाल रोग, स्त्री एवं प्रसूति रोग, निश्चेतना एवं क्रिटिकल केयर, डायलिसिस, फिजियोथेरेपी, सोनोग्राफी, लैबोरेटरी, फार्मेसी और एम्बुलेंस सहित 24 घंटे आपातकालीन सेवाएं उपलब्ध हैं।

यहां मुख्यमंत्री आरोग्य आयुष्मान योजना, आरजीएचएस और टीपीए जैसी योजनाओं के तहत मरीजों को निशुल्क इलाज की सुविधा भी मिल रही है।

Next Story