श्रीयादे माता जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया

श्रीयादे माता जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया
X

भीलवाड़ा - श्रीयादे जन्मोत्सव की शुभवेला पर शनिवार को जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर संस्थान प्रांगण में भव्य भजन संध्या का आयोजन रखा गया। भजन संध्या में सुप्रसिद्ध भजन कलाकरों ने अपनी प्रस्तुतियां देकर सभी को भावविभोर कर दिया।

रविवार को प्रातः 10 बजे से जन्मोत्सव का आगाज किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भीलवाड़ा विधायक अशोक कोठारी ने अपने उद्बोधन में शिक्षा और सेवा का संकल्प दिलाते हुए समाज की हर तरह से मदद करने का आश्वासन दिया।

समाजसेवी सत्यनारायण गुग्गड़ ने समाज के विकास में शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद की उपयोगिता पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम में पधारे समस्त प्रजापति समाज के अतिथियों का साफा, उपरणा पहनाकर स्वागत किया गया। प्रजापति समाज के विद्वान वक्ताओं ने उद्बोधन में अपने अपने विचार रखे।

कार्यक्रम के अंत में आरकेएम स्टुडिओ के बैनर तले स्वरचित श्रीयादे माता जी की महाआरती का अनावरण किया गया। जन्मोत्सव के पश्चात् समस्त समाज के लिए भोजन प्रसाद की सुनियोजित व्यवस्था की गई।

कार्यक्रम के अंत मे प्रजापति नवयुवक संस्थान के संस्थापक सुखदेव प्रजापति, अध्यक्ष कन्हैया लाल प्रजापति, वरिष्ठ उपाध्यक्ष तेजुराम प्रजापति, पारस प्रजापति ने भी आगंतुक अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए साधुवाद दिया।

कार्यक्रम में प्रजापति नवयुवक संस्थान के डालू प्रजापति, हरदेव प्रजापति, मदन लाल प्रजापति, लादू लाल प्रजापति, तेजमल प्रजापति, हरिप्रसाद प्रजापति, टीकम प्रजापति, माधव लाल प्रजापति, कैलाश प्रजापति (जैतगढ़), कल्याण प्रजापति, गोपाल प्रजापति, डॉ. हनुमान प्रजापति, कैलाश प्रजापति (मालासेरी), मोहन प्रजापति, अशोक प्रजापति, प्रहलाद प्रजापति, शांतिलाल प्रजापति, कैलाश प्रजापति (सोडार), भेरू प्रजापति, महावीर प्रजापति, शिव लाल प्रजापति, राजकुमार प्रजापति, प्रभु लाल प्रजापति, मेवा राम प्रजापति, घीसू लाल प्रजापति, घनश्याम प्रजापति, हरलाल प्रजापति, सत्यनारायण प्रजापति, मेवाराम प्रजापति आदि उपस्थित रहे। मंच संचालन राधेश्याम प्रजापति ने किया।

Next Story