सिंधी समाज द्वारा हर्षाेल्लास के साथ मनाया फागोत्सव एवं होली स्नेह मिलन

सिंधी समाज द्वारा हर्षाेल्लास के साथ मनाया फागोत्सव एवं होली स्नेह मिलन
X

भीलवाड़ा - सिंधी समाज सेवा संस्थान (उत्तर क्षेत्र) द्वारा रविवार को सिंधु भवन में ’फागोत्सव एवं होली स्नेह मिलन’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। भक्ति और उल्लास के बीच समाज के सदस्यों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएँ दीं।

युवा प्रकोष्ठ प्रभारी दीपेश दत्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम चित्रा बदलानी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। सिंधु भवन स्थित झूलेलाल मंदिर परिसर में आयोजित इस उत्सव में समाज की महिलाओं और पुरुषों ने भजनों पर नृत्य कर फाग का आनंद लिया। कार्यक्रम के दौरान संपूर्ण परिसर श्री झूलेलाल जी के जयकारों और होली के गीतों से गुंजायमान रहा।

इस स्नेह मिलन समारोह में संस्था अध्यक्ष लालचन्द नथरानी, तुलसीदास नथरानी, सरला नथरानी, दीपा लखवानी, कविता दयानी, रजनी बदलानी, सुमित तोलानी, राजकुमार बदलानी, रमेश खोतानी, राजकुमार पहलाजनी एवं चंद्र प्रकाश सहित समाज के कई गणमान्य नागरिक और मातृशक्ति उपस्थित रही।

सभी उपस्थित सदस्यों ने समाज की एकता और भाईचारे को सुदृढ़ करने का संकल्प लिया।

Next Story