सिंधी समाज करेगा सनातन मंगल महोत्सव में सक्रिय सहभागिता

सिंधी समाज करेगा सनातन मंगल महोत्सव में सक्रिय सहभागिता
X

भीलवाड़ा। सिंधु नगर स्थित संत कंवर राम धर्मशाला के सभागार में हरि शेवा उदासीन आश्रम द्वारा 19 से 26 फरवरी तक आयोजित होने वाले सनातन मंगल महोत्सव दीक्षा समारोह को लेकर सकल सिंधी समाज की बैठक आयोजित हुई। बैठक में समाज ने आयोजन में बढ़ चढ़कर योगदान देने का निर्णय लिया।

25 फरवरी को निकलने वाली संत समागम शोभायात्रा का शहर के प्रमुख चौराहों पर पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया जाएगा। शोभायात्रा के दिन सिंधी समाज का व्यापार दोपहर 12 बजे तक बंद रखने का भी निर्णय लिया गया।

बैठक का संचालन मूलचंद बहरवानी ने किया। रमेशचन्द्र मूंदड़ा ने कार्यक्रम की रूपरेखा रखी। इस दौरान वीरूमल पुरसानी, विनोद झुरानी, अम्बालाल नानकानी और किशोर कृपलानी सहित कई समाजजन उपस्थित रहे।

Next Story