सिंधी समाज में सर्वाधिक सेवा भावना है: अग्रवाल

सिंधी समाज में सर्वाधिक सेवा भावना है: अग्रवाल
X

भीलवाड़ा(पिकू खोतानी) स्थानीय शाम की सब्जी मंडी के झूलेलाल मन्दिर में असुचंद के उपलक्ष में सांसद दामोदर अग्रवाल ने संत राजाराम, संत किशनदास, महंत गोपालदास, संत विक्रमादितय, सभापति मधु जाजू, पार्षद ओम साईंराम, भाजपा नेत्री आरती कोघटा की मौजूदगी में ध्वजरोहन किया गया।

इससे पूर्व पंडित नवीन शर्मा, दशरथ मेहता व बाबूलाल शर्मा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच ध्वज की पूजार्चना करते हुए सांसद दामोदर अग्रवाल ने कहा कि सिंधी समाज में सर्वाधिक सेवा भावना है वो चाहे खुद के समाज की हो या परहित के उत्थान की।

सुबह मन्दिर में घनश्याम मोतियानी, गुलशन विधानी, अशोक गोपलानी, कमल हेमनानी, सुरेश भोजवानी, घनश्याम शामनानी, किशोर लखवानी, तुलसी सखरानी व राजू मेन्घानी, ने संस्कृत के श्लोकों के बीच भगवान झूलेलाल की प्रतिमा का पंचामृत से अभिषेक कर उनका श्रृंगार किया। इससे पूर्व झूलेलाल भगवान की स्तुति में गाए पंजड़ों पर सभी आगंतुकों के साथ शेवाधारी अध्यक्ष हेमनदास भोजवानी ने सपत्नीक व सपरिवार इन कार्यक्रमों में श्रद्धालुओ के साथ भरपूर नृत्य किया।

इसके बाद महाआरती कर पल्लव अरदास कर प्रसादी आयोजित की गई

इन आयोजनों में भगत टेऊं राम, मंघा राम, ओम बाबानी, पार्षद पति किशोर लखवानी, शेरू निहालानी, गुलशन विधानी, मनोज भोजवानी, वीरूमल पुरसानी, विजय निहालानी, विनोद जुरानी, भगवान नथरानी, कालू खटवानी, लक्ष्मन लखानी, परमानंद गुरनानी, हर्षिता बहरवानी, जितेंद्र हेमनानी, पलक गुरनानी, राजू छतवानी, राजू रामचंदानी, कोमल भोजवानी, लालचंद पमनानी, गोपाल थानवानी, मनीष सबदानी, चाँदनी भोजवानी, मनोज गोपलानी, रोचीराम ग्वालानी, महेश मीरचंदानी, ईश्वर आसनानी, लाल चंद पमनानी, राजकुमार बालानी, मोनू कलवानी, लक्षमन भोजवानी, महेश केवलानी, गोविंद मनकानी सहित सेंकड़ों स्त्री पुरुष मौजूद रहे।

Next Story